दरोगा कैसे बने? | शैक्षिक योग्यता, परीक्षा , सैलरी, कार्य | Daroga Kaise Bane

आज के समय में हर कोई अपना भविष्य उज्जवल देखता है। और अपने भविष्य को संवारने की पूरी कोशिश करता है। वैसे तो आजकल लोग हर फील्ड (field) में अपने कैरियर को बना ही लेते हैं। परंतु फिर भी ज्यादातर लोगों को सरकारी नौकरियां बेहद आकर्षित करती हैं। या यूं कहें कि वह हमेशा से सरकारी नौकरी करना चाहते हैं। शायद यही कारण है कि आजकल हर कोचिंग (coaching) में इतनी भीड़ होती है। और कॉम्पिटिशन (Competition) बहुत बढ़ गया है। हर कोई सरकारी नौकरी के पीछे भागता हुआ नजर आ रहा है।

परंतु सरकारी नौकरी उसी को ही मिलती है जो अपनी मेहनत और लगन से अपनी लक्ष्य (aim) पर अड़ा रहता है। आज हम आपको Daroga kaise bane ? इससे संबंधित सभी जानकारी हिंदी में देंगे। जो लोग भी दरोगा बनना चहते हैं उनके लिए यह पोस्ट बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है।आजकल के समय के सभी युवा को पुलिस और आर्मी की नौकरियां भांति है। ज्यादातर युवाओं का सपना होता है कि वह देश के लिए सेवा करें। और सेवा करने के लिए दो रास्ते ही चुनते है।एक आर्मी और दूसरा पुलिस। इन दोनों नौकरियों में आपको वर्दी मिलती है। वर्दी पहनना बहुत लोगों का सपना होता है।

आज हम आपको पुलिस डिपार्टमेंट (police department) में दरोगा के बारे में संपूर्ण जानकारी देंगे। यह तो आप सब जानते होंगे की दरोगा की भर्तियां हर प्रदेश में निकलती हैं। दरोगा अपने आप में एक अलग रोला और महत्व रखता है। केंद्र भी दरोगा की भर्तियां एसएससी के माध्यम से निकालता है। तो आइए आज हम आपको दरोगा कैसे बने? (DAROGA KAISE BANE) दरोगा क्या होता है? आयु सीमा, पात्रता, योग्यता आदि के बारे में संपूर्ण जानकारी हिंदी में देंगे। इन सभी जानकारी को प्राप्त करने के लिए हमारे इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक अंत तक जरूर पढ़ें।

दरोगा क्या होता है? | Daroga kya hota hai in hindi

पुलिस चौकी या थाने में सबसे महत्वपूर्ण दरोगा ही होता है। HOW TO BECOME DAROGA (दरोगा कैसे बनें) यह जानने के लिए सबसे पहले Daroga kya hota है। यह जानना जरूरी है। तो आपको बता दे कि थाने में जिसके द्वारा अपने क्षेत्र के सभी केसों (cases) को हैंडल (handle) किया जाता है। किसी भी घटना के दौरान Sub inspector जाकर सबसे पहली विवेचना कर सकता है। अपने क्षेत्र का सर्वोच्च एक सब इंस्पेक्टर (sub inspector) होता है। इसके अंदर में बहुत सारे पद जैसे:- मुंशी , कांस्टेबल , हवलदार , हेड कांस्टेबल आते हैं। जो दरोगा के दिए हुए निर्देशों का पालन करते हैं। और दरोगा के कहने पर ही किसी भी कदम को उठाते हैं। दरोगा अपने क्षेत्र का सर्वोच्च होता है।

 

दरोगा क्या होता है ? यह जानकारी आज आप यहां लेने आए हैं। तो हम बता दें कि दरोगा को उप निरीक्षक के नाम से भी जाना जाता है। उप निरीक्षक की अनुपस्थिति में यह सारा कार्य सहायक निरीक्षक करता है। पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले सारे कार्यभार दरोगा के ऊपर आता है। इसे हम प्रथम विवेचना अधिकारी भी कह सकते हैं। क्योंकि यह किसी भी घटना पर जाकर प्रथम विवेचना कर सकता है। और अपने से ऊपरवाले ऑफिसर को किसी घटना की जानकारी देने का कार्य भी sub inspector का होता है। दरोगा का पद पूर्ण रुप से जिम्मेदारियों से भरा होता है।

दरोगा कैसे बने? (How to become a Inspector?)

यदि आप दरोगा बनना चाहते हैं। और आपका सपना बचपन से दरोगा बनने का है। तो हमारे द्वारा नीचे बताई गई  प्रक्रिया को फॉलो (follow) करके आप जान सकते हैं। How to become Sub inspector in hindi। इससे संबंधित सम्पूर्ण जानकारी अपने नीचे पोस्ट में भी है।

1. स्नातक उत्तीर्ण करें (Passed Graduation)

आपको दरोगा बनने के लिए सर्वप्रथम भारत की किसी भी यूनिवर्सिटी (University) से ग्रेजुएशन (graduation) को कंप्लीट (complete) करना होगा। आप अपना graduation किसी भी stream से कर सकते हैं। साथ ही आपके स्नातक में 55% मार्क्स (marks) अवश्य होने चाहिए। तभी आप आगे चल के दरोगा बनने के योग्य होंगे।

2. दरोगा के पद के लिए अप्लाई करें? (Apply for the post of Inspector?)

ग्रेजुएशन (graduation) करने के बाद आपको इस बात पर ध्यान रखना है। कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा दरोगा की वैकेंसी (vacancy) कब निकाली जाएंगी। जब भी केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा दरोगा की वैकेंसी जारी की जाएंगी। तब आपको अपना ऑनलाइन फॉर्म fill करके दरोगा के पद के लिए अप्लाई (Apply) करना होगा।

 

3. लिखित परीक्षा दे (Give written test)

ऑनलाइन फॉर्म (online form) fill करने के बाद आपको परीक्षा की कोई एक तारीख नियुक्त कर दी जाएगी। और साथ ही एडमिट कार्ड (admit card) में बता दिया जाएगा कि आपकी परीक्षा कहां होनी है। आप अपने exam center पर जाकर लिखित परीक्षा दे सकते हैं। और साथ ही इसे पास करने के लिए आपको परीक्षा में बेहद अच्छा परफॉर्म (perform) करना होगा।

4. फिजिकल टेस्ट में शामिल हो (attend physical test)

परीक्षा पास करते हैं। आपको एक फिजिकल टेस्ट (physical test)  में शामिल होना होगा। जो आपके आसपास या फिर कुछ दूरी पर आयोजित हो सकता है। जहाँ आपका फिजिकल टेस्ट (physical test) लिया जाता है। और साथ ही साथ आपके सारे डॉक्यूमेंट (document) को अच्छे से चेक (check) किया जाता है। डॉक्यूमेंट की चेकिंग के बाद आपको दौड़ में शामिल होना होगा। जिसमें 5 किलोमीटर तक आपको 25 मिनट में दौड़ना होगा। इसके पश्चात आपका वजन, आपका सीना और आप की ऊंचाई की भी जांच की जाएगी। इसीलिए फिजिकल टेस्ट (physical test) में पास होना बहुत मुश्किल होता है।

 

5. मेरिट लिस्ट की प्रतीक्षा करें? (Wait for Merit List)

लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर एक मैरिट लिस्ट  तैयार की जाती है। यदि आपका नाम इस मेरिट लिस्ट में होता है। तो आपको किसी एक दिन मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाता है। इस मेडिकल टेस्ट में आपके सभी पूरे शरीर की जांच की जाती है। जिससे पता चल सके कि आपको कोई शारीरिक परेशानी तो नही है।

6. ट्रेनिंग पर जाएं? (Go to Training)

मेडिकल टेस्ट में पास होने के बाद आपको ट्रेनिंग के लिए भेज दिया जाएगा। यह ट्रेनिंग 6 महीने से 1 साल तक चलती है। जिसमें आपको sub inspector की सारी एक्टिविटीज (activities) से रूबरू कराया जाता है  जैसे ही आप अपने ट्रेनिंग खत्म करते हैं। उसके बाद आपको दरोगा की पोस्ट दे दी जाती है।

 

7. पोस्ट ग्रहण करें? (receive post)

अब आपको उस राज्य में थाने का चार्ज सौंप दिया जाता है। जिस राज्य के लिए आपने आवेदन (apply) किया था। इस तरह इस पूरी प्रक्रिया को फॉलो (follow) करके आप दरोगा बन सकते हैं। परंतु इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी।

दरोगा बनने के लिए योग्यता (Qualification to become a Inspector)

सब इंस्पेक्टर (sub inspector) की भर्ती करने के लिए भर्ती बोर्ड के द्वारा कुछ मापदंड रखे गए हैं। जिन मापदंडों पर अगर कोई व्यक्ति खरा उतरता है। तो वह दरोगा की पोस्ट के लिए अप्लाई (apply)  कर सकता है। इसी मापदंड से संबंधित संपूर्ण जानकारी दी गई है।

  • दरोगा की पोस्ट के लिए अप्लाई (apply) करने के लिए न्यूनतम क्वालिफिकेशन ग्रेजुएशन रखी गई है। जिसे आप किसी भी विश्वविद्यालय से और किसी भी stream से पास कर सकते हैं। तथा दरोगा की पोस्ट के लिए apply कर सकते है।
  • दरोगा की पोस्ट पर अप्लाई करने के लिए आपको दरोगा भर्ती का ऑनलाइन फॉर्म fill करना होगा। जिसके पश्चात आपकी एक लिखित परीक्षा होती है।
  • इस लिखित परीक्षा में 4 सब्जेक्ट इंपॉर्टेंट (important)  होते हैं। हिंदी (hindi), मैथ (math) , जरनल नॉलेज (General knowledge) , रीजनिंग (reasoning)
  • इन Subjects की प्रिपरेशन (preparation) आप 12th लेवल तक की कर सकते हैं। इनसे लिखित परीक्षा में क्वेश्चन (questions) पूछे जाते हैं।
  • किसी प्रदेश और केंद्र के द्वारा निकाली गई भर्तियों में कभी-कभी इंग्लिश सब्जेक्ट (english subject) को भी जोड़ दिया जाता है। इसलिए अभ्यार्थियों को यह 5 सब्जेक्ट अच्छे से 12th लेवल तक के तैयाय करने चाहिए।

दरोगा बनने के लिए पात्रता (Eligibility to become a Inspector)

दरोगा बनने के लिए कुछ मानक निर्धारित किए गए हैं। जो व्यक्ति इन मानकों के अनुरूप होता है। वह दरोगा भर्ती के लिए अप्लाई (apply) कर सकता है। इन मानकों की निम्नलिखित जानकारी नीचे दी गई है।

  • सर्वप्रथम आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • यदि आप सामान्य वर्ग में आते हैं। तो आपकी उम्र न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षण क्षेत्र में आने वाले लोगों को उम्र सीमा में छूट मिलती है।
  • पिछड़ा वर्ग (OBC) मैं आने वाले अभ्यार्थियों को 3 साल की छूट मिलती है। तथा अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जनजाति (SC / ST) के आवेदकों को उम्र सीमा में 5 साल की छूट का आरक्षण प्रदान किया जाता है।
  • सामान्य वर्ग के निर्धन छात्र जो आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं। उनके लिए ईडब्ल्यूएस (EWS) आरक्षण का प्रावधान किया गया है।
  • जो महिलाएं दरोगा की पोस्ट के लिए अप्लाई (apply) करना चाहती हैं। उनका न्यूनतम वजन 40 किलो होना चाहिए।
  • पुरुष आवेदकों का वजन कम से कम 50 किलो होना जरूरी है।
  • पुरुष उम्मीदवारो की छाती का नाप भी लिया जाता है। जिसमें पुरुष उम्मीदवारों की छाती 80 सेंटीमीटर तथा फुलाने पर 83 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
  • पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों को मानसिक व शारीरिक दोनों रूप से बिल्कुल स्वस्थ होना चाहिए। उनकी आंखों में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्हें हर चीज बिल्कुल साफ दिखनी चाहिए।
  • जो महिलाएं ओबीसी (OBC), जरनल (Gen) और एससी (SC)  के अंतर्गत आती है। उनकी लंबाई 152 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
  • अनुसूचित जाति के पुरुषों की लंबाई 160 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
  • फीमेल कैंडीडेट्स (female candidate) जो  एसटी (ST)  से संबंध रखती है। उनकी लंबाई 147 सेंटीमीटर होनी चाहिए।

दरोगा बनने के लिए दस्तावेज (Documents to become a Inspector)

दरोगा बनने के लिए आपको सिर्फ online एक फॉर्म fil करना होता है। जो भर्ती बोर्ड के द्वारा जारी किया जाता है। उस फॉर्म को फिल करने के लिए आपको कुछ डॉक्यूमेंट (documents) की आवश्यकता होती है। इन डॉक्यूमेंट की जानकारी नीचे दी गई है।

  • आपके पास आपकी ग्रेजुएशन की मार्कशीट (marksheet) होनी चाहिए।
  • ओबीसी (OBC)  , एससी (SC) या एसटी (ST) आरक्षण श्रेणी में आते हैं तो। आरक्षण सर्टिफिकेट (reservation certified) होना चाहिए।
  • यदि आप स्पोर्ट कोटा से आते हैं। तो आपके पास स्पोर्ट कोटा का certified होना चाहिय।
  • आधार कार्ड (Aadhar card) होना चाहिए।
  • आपकी ईमेल आईडी (e-mail id) होनी चाहिए।
  • फोन नंबर (phone no.)
  • सिग्नेचर (signature)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • चरित्र प्रमाण पत्र (character certified)
  • यदि आप जनरल कैटेगरी से आते हैं। और आर्थिक तौर पर कमजोर है। तो आपके पास ईडब्ल्यूएस (EWS) का सर्टिफिकेट होना चाहिए।

 दरोगा का काम (work of daroga)

दरोगा की पोस्ट कांस्टेबल की पोस्ट से बहुत बड़ी होती है। इसका मतलब कॉन्स्टेबल (constable)  की पोस्ट दरोगा के नियंत्रण में होती है। कांस्टेबल दरोगा के बताए गए निर्देश अनुसार काम करते हैं। दरोगा अपने हर काम में कॉन्स्टेबल की सहायता लेता है। यदि वह किसी केस की विवेचना कर रहा हो तो उस कार्य के लिए भी दरोगा को कांस्टेबल की आवश्यकता होती है। आपको हमारी इस पोस्ट में (daroga kaise bane) दरोगा कैसे बने? इससे संबंधित अधिक से अधिक जानकारी हमने आपको ऊपर दी है। परंतु दरोगा का कार्य क्या होता है? यह जानना भी आपके लिए बेहद आवश्यक है इसलिए हम आपको यहां पर दरोगा का कार्य बताएंगे

 

दरोगा कॉन्स्टेबल और अपनी टीम की हेल्प तत्काल इमरजेंसी कॉल (emergency call) पर जाकर उस पूरे केस (case) की विवेचना करता है। पुलिस चौकी का प्रभावी या महत्वपूर्ण भाग दरोगा ही होता है। और पुलिस चौकी का सारा कार्य दरोगा के हाथों में होता है। दरोगा जिस थाने में भी posted होता है।

 

उस थाने के अंतर्गत आने वाले सभी निचले अधिकारी दरोगा के आदेश के अनुसार काम करते है। यदि कोई कार्य ऐसा है जो दरोगा के समझ से बाहर है। या दरोगा उसे करने में असफल होता है। तो वह उस केस को अपने उच्च अधिकारी को सौंप देता है। जिसके बाद उस केस की जांच पड़ताल उच्च अधिकारी के द्वारा की जाती है। HOW TO BECOME DAROGA (दरोगा कैसे बने?) यह बात आपके मन में हमेशा आती है। तो दरोगा का कार्य भी आपको पता होना चाहिए।

दरोगा का वेतन कितना होता है? (What is the salary of a Inspector?)

दरोगा कैसे बनना है। तथा दरोगा कैसे बने? (Daroga kaise bane) इससे संबंधित सारी जानकारी ऊपर आपको बता दी गई है। तो आप तैयारी शुरू कर दें। क्योंकि दरोगा बनने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। जैसे ही आप को दरोगा की पोस्ट के बारे में पता चला होगा तो आप उसकी जानकारी प्राप्त करने की खोज में लग गये। इसी तरह जानकारी प्राप्त होने के बाद आपके मन मे यह जरूर आया होगा कि आखिर दरोगा की मासिक वेतन कितना होता है।

 

तो आज हम आपको यहां दरोगा का मासिक वेतन बताने वाले हैं। दरोगा का मासिक वेतन 40,000 प्रतिमाह होता है। और साथ ही साथ बहुत सारी सरकारी सुविधाएं भी इन्हें प्रदान की जाती है। शुरुआत में दरोगा का वेतन 38000 होता है। जो कि बढ़ते बढ़ते एक लाख से भी ऊपर पहुंच जाता है। जोकि अच्छी सैलरी मानी जाती है। इस salary से दरोगा अपने घर परिवार को अच्छे से संचालित कर सकता है। इसलिए सरकार के द्वारा सभी खर्चों को ध्यान में रखते हुए दरोगा की सैलरी 42000 प्रतिमाह रखी गई है।

FAQ

दरोगा का वेतन कितना होता है?

दरोगा बनाने के लिए कितनी दौड़ होनी चाहिए?

दरोगा की वर्दी पर कितने स्टार लगे होते हैं

दरोगा कौन होता है?

निष्कर्ष

आज हमने आपको अपनी इस आर्टिकल में दरोगा कैसे बने? (How to become daroga) दरोगा क्या होता है? ( what is daroga),दरोगा की योग्यता (qualification) , पात्रता (eligibility) आदि  के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की है। साथ ही साथ आपको दरोगा की मासिक वेतन के बारे में भी जानकारी दी है। यदि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई हो। और आपको लगता हो कि आप आज दरोगा के बारे में सारी इनफार्मेशन (information) लेकर हमारी इस post से जा रहे हैं। तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताइएगा। और इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना मत भूलिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *